उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोरांई गांव निवासी राजाराम का 50 वर्षीय पुत्र श्यामू बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र रिश्तेदारी में हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक श्यामू गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। हादसे की जानकारी उसके चचेरे भाई राज कुमार को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share