G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड में बिंदकी कस्बा व दरबेशाबाद गांव के बीच आज सुबह गिट्टी लाद कर जा रहे डंपर में पीछे से शकरकंद व टमाटर आदि लादकर जा रही डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थानां क्षेत्र के रामपुर मडूकी गाँव निवासी राज नराययन यादब के 33 वर्षीय पुत्र डीसीएम चालक हनुमत कुमार यादव डीसीएम गाड़ी के केबिन में दबकर बुरी तरह से फस गया। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। जेसीबी बुलाकर डीसीएम के केबिन के लोहे के चद्दरो को फाड़कर चालक हनुमत कुमार यादव को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक डीसीएम चालक हनुमत कुमार यादव के परिजनों को मोबाइल द्वारा देकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्यम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share