उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चन्दीपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार किशोर सहित चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी फूल सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार व गांव निवासी उदय राज का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब बाइक सरैला और चांदीपुर गाँव के बीच पहुंची सभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक प्रदीप कुमार व सवार किशोर आदित्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आदित्य के पिता उदय राज ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलों का इलाज कर रहे थे। तभी साथ आए परिजन घायलो को शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share