Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप चार पहिया ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राम राज का 40 वर्षीय पुत्र कल्लू घर से किसी काम के लिए निकाला था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा। तभी चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे कल्लु रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी कल्लु की बहन पुष्पा देवी को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर कल्लु को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By