उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के माही मोटर्स के समीप अज्ञात वाहन मोपेड सवार अधेड़ को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी अमर सिंह का 55 वर्षीय पुत्र रणवीर सिंह मोपेड पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव आया था।

वापस लौटते समय जब वह हसवा कस्बे के समीप माही मोटर के पास पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन उसकी मोपेड को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रणवीर सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के पुत्र इंद्र राज सिंह को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share