उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में अधेड़ ने सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बा निवासी 55 वर्षीय शिव कुमार ने आज सुबह अपने घर में सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के ऊपर उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनों कोहराम मच गया रोरो कर उनका हाल बेहाल होता रहा। उसके बाद परिजन मृतक के शव को अपने वाहन से साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share