Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के पैलानी थानां क्षेत्र के सबादा दीन दयाल का डेरा गांव निवासी राजा राम का 52 रामनारायन अपनी 50 वर्षीय पत्नी मिथिला देवी को बाइक पर सवार कर ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव आ रहा था।

जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के समय पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी विवेक कुमार व पायलट शिवजीत के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By