उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित आबुनगर मोहल्ले में अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के अन्दौली गांव निवासी उस्मान अपनी 50 वर्षीय पत्नी तय्याबुन को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए आरटीओ ऑफिस जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ पर स्थित आबुनगर मोहल्ले में पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी तय्याबुन चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसके पति उस्मान ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

