उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के घोष गांव में स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज से छात्रा पढ़कर साइकिल पर सवार होकर बाहर निकली तभी बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। हादसे की जानकारी अध्यापको को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निबियापुर गांव निवासी सीताराम की 15 वर्षीय पुत्री सावित्री देवी जो गणेश शंकर विद्यार्थी इण्टर कालेज की कक्षा 9 की छात्रा है।

रोज की भांति आज भी वह स्कूल पढ़ने गई थी। जब वह पढ़कर स्कूल से साइकिल पर सवार होकर बाहर निकली तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से सावित्री देवी घायल हो गई हादसे की जानकारी अध्यापकों को हुई तो तुरंत अध्यापक उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आए अध्यापक सुरेश सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

