उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के समीप ट्रैकों की भिडन्त में एक ट्रक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैमगंज थानां क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी हीरालाल का 24 वर्षीय पुत्र दीपक जो ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

आज सुबह भोर पहर वह ट्रक लेकर उन्नाव जनपद जा रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 लखनऊ रोड ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी दूसरी ट्रक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दीपक घायल हो गया हादसे की जानकारी ट्रक मालिक को हुई तो तुरंत अपने मित्र आँसू को घटना स्थल पर भेजा तो आंसू ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share