Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की गांव में युवक अपने घर की खुली छत पर किसी काम से गया था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी सरवन कुमार का 50 वर्षीय पुत्र अभय अपने घर की खुली छत पर किसी काम से गया था।

तभी छत से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन उसको ई-रिक्शे से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By