Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरा मऊ गांव में पुराने मकान को ध्वस्त करते समय मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेवरा मऊ गांव निवासी शेर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र फूलचंद गांव में मजदूरी करने गया था। तभी पुराना मकान ध्वस्त करते समय वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी अस्पताल पहुंचे घायल के भाई मूलचंद ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By