उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे में पत्नी से झगड़ा कर पति ने अधिक मात्रा में दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रामपुर थरियांव निवासी इंद्रजीत के 60 वर्षीय पुत्र जितेंद्र का अपनी पत्नी के साथ पैसा का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते जितेंद्र ने घर मे रखी हुई दवा को अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल साथ आई उसकी पत्नी धीरमती ने बताया हम लोग बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे। वहां पर हमसे पैसे माँगे तो हमने कुछ कम पैसे दिए इसी बात से गुस्सा होकर घर आए और घर पर रखी हुई बहू की मिर्गी की दवा को अधिक मात्रा में खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जानकारी होने पर इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share