उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के सिधांव गाँव में बृद्ध ने घर के बाहर खुद को 12 बोर के कट्टे से गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सिधांव गाँव निवासी स्व. राम सिंह के 70 वर्षीय सरनाम सिंह ने मानसिक तनाव में आकर खुद को घर के बाहर 12 बोर के कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गाँव में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने बताया की मृतक के एक पुत्र था जिसकी 2018 में बीमारी के चलते अकाल मौत हो गई थी। पुत्र की मौत के बाद सरनाम सिंह की पुत्री छाया रानी ने 15 बीघा जमीन पिता से धोखे से अपने नाम करा लिया था। और बहू अंजू सिंह और उसके बच्चों को पुत्री छाया रानी घर मे नही रहने दे रही थी। इसी मानसिक तनाव में उसने आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share