उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रजाबाद गांव की पुलिया के समीप अनियंत्रित बाइक सहितं सवार खंती में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना हथगांम थानां क्षेत्र क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी स्व. भगवान दीन का 33 वर्षीय पुत्र दूरबीन सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के।रजाबाद गाँव की पुलिया के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित खंती में गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके भाई गोविंद को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलों का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

