Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के केशरूवा गांव में युवक ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केशरूवा गांव निवासी फूलचंद साहू के 25 वर्षीय पुत्र शोनु साहू को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया।

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By