Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में युवक बीती रात अपने घर की खुली छत से नीचे उतर रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी मुकेश का 36 वर्षीय पुत्र ओमकार बीती रात अपने घर की खुली छत से नीचे उतर रहा था।

तभी छत से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By