उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गाँव की मोड़ के समीप ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कढिवा बेरा गढ़िवा गांव निवासी कृष्ण कुमार का 20 वर्षीय पुत्र देवेन्द्र बोलोरो गाड़ी चलाकर शहर आ रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के देवरी गाँव की मोड़ के समीप पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें बोलेरो चालक देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही जिला अस्पताल पहुंचे घायल के पिता कृष्ण कुमार ने बताया हमारा पुत्र देवेंद्र बोलोरो चालक है। वह शहर गाड़ी की सर्विस करने आ रहा था जब वह देवरी गाँव की मोड़ के समीप पहुंचा तभी ट्रक और बोलेरो की भिडन्त हो गई जिसमें देवेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share