उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे स्तिथि द रायल गार्डेन परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 57 जोडो का पंजीकृत हुए। जिसमें सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन के लिए आचार्यों ने आशीर्वाद दिया गया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक सजावट किया गया। ढोल-नगाड़ों और मंगलगीतों के बीच विवाह की रस्में 21 आचार्यों द्वारा संपन्न कराई गईं। सुबह से ही वर-वधुओं और उनके परिजनों की चहल-पहल बनी रही। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान एवं बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता बढती है। आर्थिक मदद मिलने से गरीबों की बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। इससे समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगता है और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ बेटियों का विवाह संपन्न कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने नव दम्पतियों से परस्पर विश्वास, प्रेम और सहयोग के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने को कहा। समारोह के दौरान थरियांव एस ओ राजेन्द्र सिंह ने और हसवा चौकी इंचार्ज अरूण मौर्य ने सुरक्षा व्यवस्था देखा। अधिकारियों ने भी वर-वधुओं को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने नव दंपति को गृहस्थी का सामान भेंट किया। विवाह के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, बीडीओ अशोक कुमार सिंह, एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव, नोडल प्रभारी उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई, एपीओ नितिन श्रीवास्तव,हसवा समाज कल्याण ललित कुमार, आईएसबी धर्मपाल सोनी,रामबाबू कुशवाहा,राजू मौर्य, अकिंता सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सलोनी मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह , हसवा ग्राम प्रधान राशिद राइन, प्रदीप यादव, धीरेंद्र सिंह यादव, जवाहरलाल, कमलेश यादव, दीपक दुबे,जयकरन, सुखराम, भानू, लेखपाल अजीजउद्दीन, राकेश कुमार, जगदीश, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

