उत्तर प्रदेश फतेहपुर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल सामूहिक विवाह योजना का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न स्थलों पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम स्थल जनपद में विधानसभा क्षेत्र खागा में ग्राम सधुवापुर मजरे पौली स्थित प्लान्ट मैदान, वि०ख० धाता फतेहपुर, विधानसभा क्षेत्र सदर में द रायल गोर्डेन मैरिजहाल हसवा मोड वि०ख० हसवा फतेहपुर, एवं अनु श्री मैरिज लॉन जगतपुर आदिल नियर सातमील वि०ख० भिटौरा फतेहपुर, में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का सकुशल आयोजन किया गया, जिसमें विकास खण्ड धाता में 84 जोडे, विकास खण्ड विजयीपुर में 72 जोड़े, विकास खण्ड हसवा में 53 जोड़े, विकास खण्ड भिटौरा 112 में जोड़े, नगर पंचायत खागा में 37 जोडे, नगर पंचायत किशनपुर में 01 जोडे, नगर पंचायत कारीकान धाता में 14 जोड़े, व नगर पंचायत, खखरेरू में 12 जोडे, इस प्रकार कुल 385 जोड़ो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा नव विवाहित सभी जोडों को आशीर्वाद एवं वैवाहिक समाग्री का वितरण किया गया, प्रत्येक जोड़े को शासकीय उपहार के रूप में वधु हेतु 05 साडी ब्लाउज सहित, 05 पेटीकोट, चुनरी, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल, वैनिटी किट, लाल चूड़ी-02 दर्जन, कंगन-04 पीस, सिन्हौरा वर हेतु पैन्ट शर्ट का कपड़ा, फेटा/मगछा, डिनरसेट, 5 लीटर का प्रेशर कुकर, कढ़ाही, ट्रॉली बैग, दीवाल घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, कूल केज (10 ली०), डबल बेड का चद्दर, पिलो कवर, कम्बल-02 नग (सिंगल बेड), गद्दा-02 नग (कवर सहित), तकिया-02 नग, इन्सुलेटेड हॉट स्पॉट व मिठाई एवं ड्राई फ्रूट आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल ग्राम सधुवापुर मजरे पौली स्थित प्लान्ट मैदान, वि०ख० धाता फतेहपुर, में कृष्णा पासवान विधायक खागा, ब्लाक प्रमुख धाता, ब्लाक प्रमुख विजयीपुर, अध्यक्ष नगर पंचायत खागा, अध्यक्ष नगर पंचायत धाता, अध्यक्ष नगर पंचायत किशनपुर, अध्यक्ष नगर पंचायत खखरेरू, प्रवीण पाण्डेय जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, आदित्य त्रिवेदी, विमलेश पाण्डेय, दीपक पासवान, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उपजिलाधिकारी खागा, परियोजना निदेशक डी० आर० डी० ए०, जिला पंचायतराज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी धाता, खण्ड विकास अधिकारी विजयीपुर, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत खागा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत धाता, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत किशनपुर, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत, खखरेरू फतेहपुर, कार्यक्रम स्थल द रायल गोर्डेन मैरिजहाल हसवा मोड वि०ख० हसवा फतेहपुर, में विकास पासवान. ब्लाक प्रमुख हसवा, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी हसवा, एवं कार्यक्रम स्थल अनु श्री मैरिज लॉन जगतपुर आदिल नियर सातमील वि०ख० भिटौरा, में अमित तिवारी, ब्लाक प्रमुख भिटौरा, रिंकू सिंह जिला पंचायत सदस्य, राम किशोर जिला पंचायत सदस्य, अभिजीत भारती अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त मनरेगा, फतेहपुर उपायुक्त स्वतः रोजगार, फतेहपुर, खण्ड विकास अधिकारी, भिटौरा, इस शुभः अवसर पर पहुंच कर सभी नवदम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। सभी विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र देकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रशंसा की और कहा कि सभी नवदम्पत्ती आपस में प्रेम भाव एवं आपसी सहयोग से रहें तथा एक दूसरे के सुख-दुःख के भागीदार बनें।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा, सभी नवयुगलो को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाइयां दी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, खागा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डी० आर० डी० ए०, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस प्रसाशन, समाज कल्याण विभाग का स्टाफ एवं विकास खण्ड व नगर क्षेत्र के कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share