Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप नींद के झोंके में रोड़ किनारे खड़े ट्रेलर में ट्रैक घुसा गया जिससे ट्रक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के खगड़िया जनपद के गोगरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आनंदीलाल का 50 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार जो ट्रक चालक है।

आज सुबह भोर पहर कानपुर से कोलकाता जाते समय जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप पहुंचा। तभी उसको नींद का झोंका आ गया और उसका ट्रक रोड किनारे खड़े ट्रेलर से जा कर टकरा गया। जिससे ट्रक चालक संजीव कुमार घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By