उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में घर से निकली महिला पर कुत्ते ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामबाबू गुप्ता की 55 वर्षीय पत्नी रामदुलारी घर से बाहर निकली तभी कुत्ते ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हादसे की जानकारी उसके पुत्र श्रीकिशन गुप्ता को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी मां को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। मां के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र श्रीकिशन गुप्ता ने बताया की माता जी को सरसो का तेल निकला ने लिए जाना था तो वह ई-रिक्शा बुलाने घर से निकली थी। तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर इनको बुरी तरह से घायल कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share