उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप आगे चल रहे ट्रक से पीछे चल रहे ट्रक की भिडन्त हो गई जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के जगन दरऊ थाना क्षेत्र के जनसुई गांव निवासी रामबाबू का 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जो ट्रक में भाड़ा लादकर कलकत्ता जा रहा था। जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप पहुंचा। तभी नींद की झपकी लगने से आगे चल रहे ट्रक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के ताऊ के लड़के ने बताया भाई पलवल से ट्रक में कपड़े लादकर कलकत्ता जा रहे थे तभी रास्ते मे हुए हादशा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share