G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बसौनापुर गांव निवासी प्रेमचंद का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव गया था। तभी सिधांव गांव की मोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

जिससे शिवम कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ में आए घायल के पिता प्रेमचंद ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share