G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र में स्थित आरा मशीन के समीप दो बाइको की भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अकीलपुर गांव निवासी राम मनोहर का 28 वर्षीय पुत्र अमन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगांम थाना क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र में स्थित आरा मशीन के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share