उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस०आई०आर०) अभियान में अनुपस्थित (एबसेंट), शिफ्टेड, मृत (डेड) नामों की सूची (ए०एस०डी० सूची) जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गयी गयी है। ए०एस०डी० सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम देखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://fatehpur.nic.in/district-election-officer / पर लॉगिन करना होगा। यहाँ विधान सभावार प्रदर्शित लिस्ट में बूथवार ए०एस०डी० सूची उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बूथवार ए०एस०डी० सूची का सीधे लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। जनपद में छः विधान सभाओं में कुल 315722 मतदाताओं के नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान ए०एस०डी० सूची में डाले गए हैं। प्रत्येक बूथ पर बी०एल०ओ० द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० (बूथ लेवल एजेण्ट) को भी यह सूची उपलब्ध करा दी गयी है। प्रत्येक बूथ पर बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ए० की मीटिंग भी करायी गयी है जिससे ए०एस०डी० सूची का सत्यापन शत प्रतिशत करा लिया जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रह सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share