G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपर जिलाधिकारी (वि /रा) अविनाश त्रिपाठी अध्यक्ष एवम समन्वयक वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पांडेय द्वारा पेंशनर दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमे पेंशनर संघ के पदाधिकारी, समस्त विभागो के पेंशनर एवं कार्यालय अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी ने सिविल पेंशनर राम राज वर्मा, बेसिक शिक्षा के वरिष्ठ पेंशन अनंत कुमार तिवारी, श्याम सुंदर शुक्ला को शाल और माला एवं पेंशन संघों के अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव और रशीद अहमद को भी माला पहना कर सम्मानित किया। पेंशनर दिवस में पेंशनरों द्वारा उठाए गए बिंदुओ को सुना गया और उनके निस्तारण की कार्यवाई के निर्देश दिए गए। प्रमुख रूप से बेसिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष राशिद अहमद ने राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ एवं छठे वेतन आयोग के बकाए का भुगतान की मांग रखी। सिविल पेंशनर संघ के अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव ने अनुरोध किया की पेंशनरों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए एवं विभागों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति को स्वीकृत करने में अत्यधिक समय लगता है उसे त्वरित रूप से स्वीकृत किया जाए। कार्यक्रम में आए हुए पेंशनरों का स्वस्थ्य परीक्षण एवं कैशलैस स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए गए । कार्यक्रम के समापन पर सभी पेंशनरों ने कोषागार के कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा की और तालियों की आवाज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा एवं समस्त कोषागार कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share