उत्तर प्रदेश फतेहपुर विकास भवन सभागार में पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए समय-समय पर कृषकों के मृदा परीक्षण कराने, गोबर की खाद का प्रयोग करने, जल संचयन करने एवं मृदा प्रबन्धन, मृदा नमूना लेते हुए कृषकों से मृदा परीक्षण के साथ कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री को कराने हेतु कृषकों से अपील की गयी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु भूअंकन, ईकेवाईसी एवं एनपीसीआई को ससमय कराये जाने की अपील की गयी। सुनील कुमार, उद्यान निरीक्षक द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्र्तगत टिश्यूकल्चर केला, आम, अमरूद एवं पपीता पर देय अनुदान तथा उन्नतशील खेती किये जाने हेतु कृषकों को जागरूक करते हुए तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। मसाला की खेती तथा आच्छादन क्षेत्र विस्तार हेतु लहसुन, मिर्च, प्याज, एवं हल्दी की खेती करने हेतु कृषकों को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा मसालों की खेती हेतु विभाग द्वारा अनुमन्य अनुदान की जानकारी देते हुए कृषकों को अधिक से अधिक संख्या में मसालों की खेती कर योजना का लाभ एवं अनुमन्य अनुदान का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गयी।

इसके साथ ही बागवानी अवसंरचना विकास व फल क्षेत्र विस्तार हेतु ईकाई की अधिकतम लागत एवं अनुदान के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। सब्जी की उन्नतिशील खेती करने व स्प्रिंकलर सेट के माध्यम से फसल की सिंचाई करने तथा लतावर्गीय सब्जी की फसल के साथ अन्य सब्जी की खेती कर कम लागत व श्रम में अधिक उत्पादन व अधिक आय प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद की समस्त साधन सहकारी समितियों को रबी सत्र की फसल बुआई हेतु प्रत्येक समिति की मॉग के अनुसार उर्वरक का आवंटन कर उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों को यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता है। कृषकों को नियमानुसार जोत के आधार उर्वरक वितरण कराया जा रहा हैं। जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक के साथ किसी भी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करने एवं निर्धारित दर पर उर्वरकों का विक्रय किये जाने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा उर्वरक के निर्धारित विक्रय दर से अधिक पर कृषकों को उर्वरक विक्रय किया जाता है तो शिकायत के आधार पर जाँच कर एवं क्षेत्र भ्रमण कर समय-समय पर प्रवर्तन की कार्यवाई सुनिश्चित की जा रही है। किसान दिवस बैठक में उपस्थित कृषक रमाकान्त पाण्डेय द्वारा राजकीय नलकूप 44 बी०जी० के विद्युत तार के पोल जो अत्यधिक झुक गये है उन्हें किये जाने की भी माँग की गयी। त्रिवेणी शंकर निवासी जोनिहों द्वारा उनका किसान क्रेडिट कार्ड खाता जो कि फतेहपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जोनिहों में संचालित है, जिनका खाता संख्या क्रमांक 2722 है को संचालित किये जाने की मांग की गयी। रणविजय सिंह प्रगतिशील कृषक निवासी ग्राम डेण्डासई धाता द्वारा जिला गन्ना अधिकारी का जनपद में पद न होने के कारण कानपुर के गन्ना अधिकारी के पास अतिरिक्त प्रभार होने के कारण कृषकों को समस्या होती है उसे दृष्टिगत रखते हुए जिला गन्ना अधिकारी रायबरेली के कार्यक्षेत्र में जनपद फतेहपुर को जोडने एवं धाता एवं खागा क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों की सुविधा के दृष्टिगत गन्ना समिति का मुख्यालय जनपद फतेहपुर में स्थापित किये जाने की मांग की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित कया गया कि कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परख निस्तारण मौके पर जाकर करे एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निराकरण करायें। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्ता परख निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, साधना दीक्षित, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०जला० एवं ई०ई०सी०, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, बिन्दकी, सुनील कुमार, उद्यान निरीक्षक, डॉ पंकज कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रथम, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत, तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई व निचली गंगा नहर, सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला एवं विद्युत भण्डार गृह, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, डॉ संजय कुमार पाण्डेय, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, गन्ना पर्यवेक्षक, जिला प्रबन्धक, फसल बीमा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं रामदत्त मिश्रा, प्रदेश प्रभारी महात्मा टिकैत, भारतीय किसान युनियन, बाबू सिंह, अशोक उत्तम पटेल, रणविजय सिंह सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन व किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

