उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवाँ गांव में रोड किनारे चल रहे वृद्ध को बाइक सवार जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से वृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोरवाँ गांव निवासी स्वर्गीय अलादाद खां का 65 वर्षीय पुत्र शकील अहमद मस्जिद से नमाज पढ़ कर रोड़ के किनारे पैदल चलते हुए घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से बृद्ध शकील अहमद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

