उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी राम औतार का 46 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह गाँव से कुछ दूर आगे बढ़ा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अशोक कुमार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई संतोष कुमार ने बताया की भाई बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहे थे तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उनके बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

