उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 11 मील रहिमाल बाबा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी गोपाल का 27 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह थानां क्षेत्र के 11 मील रहिमाल बाबा के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके चचेरे भाई संतोष कुमार ने बताया की भाई बाइक पर सवार होकर किसी काम जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share