उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र के तेजा नगर मोहल्ला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला तेजा नगर निवासी सूरज पुत्र स्वर्गीय रामसागर अपने चाचा रामबदन के यहां रहकर पानी पुरी का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। दोपहर के समय जब उसके चाचा-चाची खेत की रखवाली के लिए गए थे।

तभी उसने घर के बाहर बनी दुकान में लकड़ी की धन्नी से अंगोछे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। आसपास के लोगों ने शव लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। परिजनों के अनुसार सूरज के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मृतक की मां बृजरानी ने बताया कि सूरज का विवाह आगामी जनवरी माह में थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम कपरिया उसर में तय था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share