उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के राधानगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर के समीप अंतिम संस्कार से घर वापस लौट रहे अधेड संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे गिरकर अचेत हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी बदलू रैदास का 55 वर्षीय पुत्र छेददू रैदास डीघ गांव अंतिम संस्कार में गया था। वापस लौटते समय जब वह त्रिलोकीपुर गांव के पास पहुंचा तभी अचानक रोड़ किनारे गिर कर अचेत हो गया। कुछ ही समय में वहां लोगो की भीड़ जमा हो गयी। कुछ लोगो ने छेद्दू को पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दे दिया। जिस पर घर वाले से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का साला व परिजनों ने घटना को अप्रिय घटना होने की आशंका व्यक्त की है। साले ने बताया कि उसके जीजा डीघ गांव से अंतिम संस्कार से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ जबकि वह पूरी तरह से स्वास्थ थे। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share