Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बरेड़ा गांव निवासी बाल किशन की 40 वर्षीय पत्नी आशा देवी अपने पुत्र प्रभात के साथ बाइक पर सवार होकर गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज करने आ रही थी।

जब बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी आशा देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसके पुत्र प्रभात ने अपनी माँ आशा देवी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा और पायलट हरी बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By