उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में पुताई के काम में लगा मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। तभी लिफ्ट का रास्ता टूट गया और मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के बिस्वा थाना क्षेत्र के शीशी सरईयाँ गांव निवासी अमेरिका प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र संजय अपने बहन बहनों के साथ ठेके दार के अंडर में मेहनत मजदूरी करने फतेहपुर जनपद में आया था। आज पुलिस लाइन में पुताई का काम कर रहा था लिफ्ट से ऊपर काम करने जाते समय लिफ्ट का रास्ता टूट गया और मजदूर संजय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हों गया।

घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक संजय के साथ अस्पताल पहुंचे उसके साथी मजदूर प्रदीप कुमार बहनोंई राजेश और बहन निशा देवी ने बताया कि हम लोग सीतापुर से ठेकेदार श्रीवास्तव के साथ फ़तेहपुर मजदूरी ने आए थे। और पुलिस लाइन में रुककर ठेकेदार के अंडर में पुलिस लाइन में पुताई कर रहे है। आज काम करने के लिए लिफ्ट से ऊपर चढ़ते समय लिफ्ट या रस्सा टूट गया। जिससे संजय की नीचे गिरकर मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share