उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र की सुजानपुर और बौडर गांव के बीच अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र रोड पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को ही तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी राम सजीवन का 56 वर्षीय पुत्र घनश्याम और उसका 22 वर्षीय पुत्र राधे सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब बाइक बौडर और सुजानपुर के बीच पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे पिता पुत्र दोनों रोड पर गिरकर गंभीरपुर से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक घायलो के परिजनों को गुमराह कर अपने साथ शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंची घनशयाम की पत्नी राज रानी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share