उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के गौरव गार्डेन में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के अंतर्गत रविवार, 21 दिसंबर को कथा के आठवें दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा में अयोध्या से पधारीं प्रख्यात कथावाचिका वैदेही सुरभि जी (राघव किशोरी सेवा ट्रस्ट, अयोध्या) ने श्रीराम के पंचवटी आगमन का सजीव और भावनात्मक वर्णन किया। उन्होंने पंचवटी में श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के वनवास काल की लीलाओं के साथ सूपनखा प्रसंग, उसके दुष्कर्मों और लक्ष्मण द्वारा नाक-कान छेदन की कथा को विस्तारपूर्वक सुनाया।

कथा वाचन के दौरान जैसे ही पंचवटी प्रसंग का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। वैदेही सुरभि जी की ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा श्रवण के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। श्रीराम कथा महोत्सव के यजमान खागा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता सिंह एवं उनके पति रामगोपाल सिंह रहे, जिनके द्वारा आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया गया। कथा के समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भव्य प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा की सराहना की गई। श्रीराम कथा महोत्सव ने खागा नगर में भक्तिमय वातावरण का सृजन कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share