उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी वासुदेव का 26 वर्षीय पुत्र सुजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक चालक सुजीत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ अस्पताल आए घायल के पिता वासुदेव ने बताया सुजीत बाइक पर सवार होकर सात मील गया था। वहां से वापस लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share