उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो के समीप अचानक सामने आए चार पहिया वाहन से खुद को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अरिहंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक व सवार महिला दोनों गंभीर से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी रज्जन का 20 वर्षीय पुत्र श्यामू जो रिक्शा चालक है।

वह थाना क्षेत्र की टिकरी गांव निवासी बुधराज की 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को सवार कर जा रहा था। जब वह इन्द्रो के समीप पहुंचा तभी अचानक सामने आए चार पहिया वाहन से खुद को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक श्यामू व रिक्शे पर सवार महिला उर्मिला देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घयलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही जिला अस्पताल पहुंचे घायल श्यामू के भाई शिव कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share