उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उदई सरांय गांव निवासी शिवकुमार का 40 वर्षीय पुत्र संजय व गाँव निवासी मेवालाल का 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी तेज रफ्तार बाइक सवार इनकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार संजय व राजेंद्र दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जिसमें संजय की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं अपना इलाज करा रहे घायल राजेंद्र ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share