उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पपरेन्दा गांव निवासी टिर्रा का 50 वर्षीय पुत्र गणेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह गांव के बाहर रोड पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share