उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हसवा विकास खंड में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से कुल 77 छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। जिसमें दोनों चरणों के मूल्यांकन के पश्चात शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें उत्कर्ष द्विवेदी कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग प्रथम मोतीलाल, कंपोजिट विद्यालय कुसुंभी द्वितीय आयुष, कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग तृतीय अंकित, कंपोजिट विद्यालय हसवा चतुर्थ एवं अमन कुमार ,कंपोजिट विद्यालय सराय अभैया पांचवें स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम के दौरान डायट प्रवक्ता अतुल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा हसवा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया ने सफल कार्यक्रम की सभी को बधाई दी। इस मौके पर बीईओ जयसिंह, डायट प्रवक्ता अतुल सिंह, हसवा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया, एवं सैकड़ो छात्र- छात्राएँ व उनके अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share