G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम ओझा खरसेनपुर में छत से गिरकर महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ओझा खरसेनपुर गांव निवासी कामता की 45 वर्षीय पत्नी राधा देवी छत पर खाना खा रही थी। कुछ देर बाद अचानक उसे झपकी आ गयी। जिससे वह नीचे गिर गयी। घायल अवस्था मे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। हादसे के बाद मृतिका के परिजनो में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share