Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अरगल नरैचा गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरगल नरैचा गांव निवासी रामराज की 40 वर्षीय पत्नी राम दुलारी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं महिला के साथ अस्पताल पहुंचे उसके बहनोई लक्ष्मी नारायन घटना की जानकारी देते हुए उसको कानपुर न ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज करें लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By