उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के अमौरा गांव में बीती रात युवक अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी राम किशुन का 35 वर्षीय पुत्र अमर बीती रात अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share