G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लौगाँव गांव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लौगाँव गांव निवासी प्रताप सिंह का 27 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। वापस घर लौटते समय जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

जिससे बाइक चालक प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की जानकारी उसके बड़े भाई विकास सिंह को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ में आए घायल के बड़े भाई विकास सिंह ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share