G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चकसकरपुर गांव निवासी सूरज बाली का 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरिराम व पायलट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके ससुर राम प्रताप ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share