Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घनुवा खेडा गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठा अधेड़ चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी धनी राम का 60 वर्षीय पुत्र सूर्य कुमार अपने बहनोई रजेंद्र कुमार के पुत्र शैलेन्द्र कुमार अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घनुवा खेडा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठा सूर्य कुमार चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसके भांजे शैलेन्द्र ने उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By