Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने की पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 04 मल्टीमीडिया टच स्क्रीन मोबाइल व 01 कीपैड मोबाइल बरामद। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज गाजीपुर थांर की पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी करने वाले थानां क्षेत्र के भगवानपुर गाँव निवासी नरेश के 19 वर्षीय पुत्र अर्जुन गाँव निवासी ओम प्रकाश के 22 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह थानां क्षेत्र के बनकटा गाँव निवासी बृजभूषण के 23 वर्षीय पुत्र कुंदन गोस्वामी को 04 अदद मल्टीमीडिया टच स्क्रीन मोबाइल व 01 अदद कीपैड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 299/2025 धारा 319(2)/318(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 66सी/66डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत कर विधिक क्रम में न्यायालय भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By