G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाने की पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुये संलिप्त दो आरोपियो को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में हुसैनगंज थानां पुलिस द्वारा दिनांक 23.12.2025 को थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत पर मु0अ0सं0 347/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए बाबूगंज मोड से थानां क्षेत्र के सहनीपुर गाँव निवासी जगरूप पटेल के 36 वर्षीय पुत्र रामरूप पटेल तिवारीपुर गाँव निवासी बैजनाथ के 30 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र राजपूत को चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share